उत्तराखंड का जवान लद्दाख में हुआ शहीद, शोक की लहर

खबर शेयर करें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। लद्दाख की श्योक नदी में बहे जवानों में से एक की पहचान पौड़ी के पावो क्षेत्र के विशल्ड गांव निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। सेना की एक टोली शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर लेकर उसके गांव के लिए रवाना हो गई है।

 
मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास श्योक नदी का जल स्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान बह गए थे। जानकारी के मुताबिक, सैन्य अभ्यास के बाद जवानों का यह दल देर रात टी-72 टैंक वापस लौट रहा था। 
 
जानकारी के मुताबिक, सैन्य अभ्यास के बाद देर रात टी-72 टैंक वापस लौट रहा था। जो सासेर ब्रांगसा में श्योक नदी पार करते समय पानी में बह गए। पांचों जवान टैंक समेत नदी में बह गए। भूपेंद्र की शहादत की खबर से पूरे पावो क्षेत्र में शोक की लहर फेल गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद