Weather Update : पहाड़ों में ठंड बढ़ी, इन क्षेत्रों में रिकॉर्ड ठंड

खबर शेयर करें

देहरादून। दिसम्बर माह शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हैं। लेकिन पहाड़ी जिलों में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। मुक्तेश्वर, बिनसर और जागेश्वर में रात में तापमान माइनस में पहुँच रहा है।


हालांकि प्रदेश में आने वाले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।


पहाड़ों में पाला और मैदान में अधिकतर स्थानों पर कोहरा व धुंध छा सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रह सकता है। तापमान का यह बड़ा अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद