तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दुकान से दूध लेकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हृदय विदारक हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे एसटीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार शीशमहल रेलवे फाटक निवासी साहब सिंह की बेटी ज्योति रात करीब साढ़े आठ बजे दूध लेकर घर की ओर लौट रही थी। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने ज्योति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

हादसा इतना जबर्दस्त था कि महिला का हाथ शरीर से अलग हो गया। बताया जाता है कि ज्योति का विवाह 6 वर्ष पूर्व बदायूं जिले के उझानी में हुआ था। इन दिनों ज्योति अपने मायके आई हुई थी। वही पुलिस दुर्घटना के आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के ‌बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद