अल्मोड़ा में वोटिंग में महिलाओं ने बनाया ये रिकॉर्ड, चिंता में प्रत्याशी…….

खबर शेयर करें

जिले में 53.95 महिला और 45.84 फीसद पुरुष मतदाताओं ने किया मतदान

06 विधानसभा हैं अल्मोड़ा जिले में

911 बनाये गए थे मतदान केंद्र

80 फीसदी से अधिक बूथ में महिलाएं वोटिंग में रही आगे

अल्मोड़ा: जिले में इस बार हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने खास रिकॉर्ड बनाया। 6 विधानसभा सीट में महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ कर आगे रही। नतीजतन 45.84 पुरुष व 53.95 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। बताया जाता है जिले की 911 मतदान केंद्रों में 80 से अधिक मतदान केंद्र में महिलाएं वोटिंग में आगे रही। महिलाओं की अधिक वोटिंग से प्रत्याशी चिंता में है। प्रत्याशियों का मानना है कि महिलाओं का वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में गया होगा। प्रत्याशी इसकी टोह ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर महिला कैदी से पुलिस वैन में दो कैदियों ने किया दुष्कर्म

बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में 52.81 फीसद मतदान हुआ था। अबकी बार 53.10 प्रतिशत मतदान रहा। इसके बावजूद महिला मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह रहा। जिले के 6 विधानसभा द्वाराहाट, रानीखेत, सल्ट, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुष से अधिक रहा। जिले में कुल पांच लाख 40 हजार 561 मतदाता थे। जिनमें 276978 पुरुष और 263582 महिला मतदाता थे। मतदान के दिन कुल दो लाख 87 हजार 43 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें एक लाख 55 हजार 278 महिला और 1 लाख 31 हजार 764 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 45.84 पुरुष व 53.95 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:शादियों का सीजन, वोट देने आए दूल्हा दुल्हन

यहां रहा उत्साह
अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधानसभा में 56.67 फीसदी, सल्ट में 54.74, रानीखेत 52.80, साेमेश्वर 54.97, अल्मोड़ा 51.67, जागेश्वर 53.76 फीसद महिलाओं ने मतदान किया। जिले की सभी 6 विधानसभाओं में पुरुषाें की तुलना में 23514 महिला मतदाताओ ने अधिक मतदान किया। जबकि द्वाराहाट विधानसभा में कुल 92567 मतदाता थे। जिसमें 47026 महिला अैर 45541 पुरुष मतदाता थे। यहां 27291 महिला और 20801 पुरुष मतदाता ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

ये भी पढ़े

विधानसभा मतदाता मतदान पुरुष महिला
द्वाराहाट 92567 48092 20801 27291
सल्ट 97035 44189 19999 24190
रानीखेत 79653 40675 19198 21476
सोमेश्वर 87411 49183 22148 27035
अल्मोड़ा 99372 53032 25632 27400
जागेश्वर 93523 51872 23986 27886

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

1 thought on “अल्मोड़ा में वोटिंग में महिलाओं ने बनाया ये रिकॉर्ड, चिंता में प्रत्याशी…….

Comments are closed.