अल्मोड़ा: आकाशवाणी के पास योग शिक्षिका ने की खुदकुशी

अल्मोड़ा। नगर के आकाशवाणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 38 वर्षीय महिला योग शिक्षिका ने आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान लता साह (पत्नी मोहित साह) के रूप में हुई है, जो राजकीय महाविद्यालय मासी में संविदा पर योग शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। उस समय लता साह घर पर अकेली थीं, क्योंकि उनके पति बेटे को स्कूल छोड़ने गए हुए थे। इसी दौरान लता ने किचन में जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली।
कमरे से धुआं निकलता और चीख-पुकार सुनकर आस-पास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया और महिला को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अत्यधिक झुलस जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं। दो सप्ताह पहले भी उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




