उत्तराखंड: रेखा आर्या के अलावा ये रहे चर्चा में…….. ये है वजह……..

खबर शेयर करें

परेड ग्राउंड देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया सभी का ध्यान आकर्षित

देहरादून: शपथ ग्रहण के दौरान आज कई विधायक बेहद चर्चा में रहे। उसमें अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल भी काफी चर्चा में रहे। दोनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने पहुंची रेखा आर्या कुमाऊंनी परिधान पहुंचकर आई। इसलिए लोगों का ध्यान उन पर गया। सोशल मीडिया में भी रेखा आर्या के इस परिधान की लोगों ने काफी तारीफ की। जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने भी इस बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ ली। इसलिए वह भी काफी चर्चा में रहे। युवा विधायक सौरभ बहुंगुणा ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद