कुमाऊं में सनसनीखेज मामला: गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: यहां बीती रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच माह की गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मल्लानगर थाना विनावर बदायूं निवासी कुलदीप अपनी पत्नी मंजू देवी(21) तीन साल की बेटी के साथ उत्तर उजाला बनभूलपुरा में किराए के मकान में रहता है। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह कमरे में पहुंचा। पड़ोसी भगवान दई ने उसको बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान व्यक्ति आया था। पहले भी व्यक्ति उसकी गैरमौजूदगी में घर आ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

यह सुनकर कुलदीप अपने ससुराल हरिपुर सूखा मुखानी पहुंचा और अपनी सास कलावती, ससुर खेम करन, साले सतवीर को लेकर कमरे में पहुंचा। जहां भगवान दई से बातचीत कराई। इस बीच मंजू व भगवान दई के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आराेप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

वाद-विवाद के दौरान ही भगवान दई, उसके पति आशा राम व बेटे सुमित और अमित ने मंजू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही मंजू की मौत हो गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद