उत्तराखंड कांग्रेस: इस दिन उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

खबर शेयर करें

Almora: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस भी देहरादून में बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। 16 दिसंबर को राहुल गांधी देवभूमि में आएंगे। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ये जानकारी दी। रावत ने बताया कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा का तीसरा दौर शुरू करने जा रही है। इसको 6 से 8 दिसंबर के बीच किसी भी तिथि से शुरू कर दिया जाएगा। रावत ने कहा कि 16 दिसंबर ऐतिहासिक दिन है। इस तिथि को भारत ने पाकिस्तान पर निर्णायक युद्ध कर बंग्लादेश का उद्भव हुआ था। कांग्रेस इस ऐतिहासिक दिन पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। रावत शुक्रवार को यहां अल्मोड़ा के खूंट में पहुँचे थे। यहां पर उन्होंने जनसभा को भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में लगी आग, दो स्कूटर हुए खाक, तीन लोग झुलसे
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद